ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरव्यवसायशहर और राज्य

मुंबई से 4 माह की बच्ची को अगवा कर तमिलनाडु में बेचने के आरोप में 11 गिरफ्तार!

मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक चार माह की बच्ची को अगवा कर तमिलनाडु में बेचने के आरोप में पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दक्षिण मुंबई में वीपी रोड पुलिस ने एक बच्चा बेचने वाले गिरोह में कथित रूप से शामिल होने के आरोप में तीन महिलाओं सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरगांव निवासी 50 वर्षीय अनवर अब्दुल राशिद शेख ने करीब ढाई महीने पहले एक दंपती को चार महीने की बच्ची के साथ अपने घर में रहने की इजाजत दी थी। इस दंपती ने खुद को इब्राहिम और संगीता चौबे बताया था। उसने बताया था कि वे लिव-इन रिलेशनशिप में थे। जब वे काम के लिए बाहर गए तो शेख ने बच्ची की देखभाल की। दिसंबर, 2021 में दोनों बिना घर मालिक को बताए घर से चले गए और फिर कभी नहीं लौटे। कुछ समय बाद इब्राहिम बच्ची को यह कहकर बाहर ले गया कि उसे टीका लगवाना है, लेकिन बाद में दोनों में से कोई वापस नहीं आया।