ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्यसामाजिक खबरें

मुंबई: डीजल इंजनों पर महात्मा गांधी की तस्वीर को चित्रित करके मध्य रेल मना रहा गांधी की 150वीं जयंती

मुंबई, मध्य रेल ने राष्ट्रीय तिरंगे की पृष्ठभूमि पर महात्मा गांधी की तस्वीर के साथ डीजल इंजनों को चित्रित करके महात्मा गांधीजी की 150वीं जयंती वर्ष मना रहा है। इन लोकोमोटिव को पेंट करने का काम लगभग दो महीने पहले शुरू किया गया था। 15 डीजल लोकोमोटिव जो अब तक पेंट किए गए हैं, वर्तमान में मुंबई-पुणे और मुंबई- कोंकण मार्ग पर चल रहे हैं और सात और लोकोमोटिव को पेंट करने का काम जारी है। इन लोकोमोटिव को पेंट करने का काम लोको शेड में किए जा रहे यह काम सामान्य काम का एक हिस्सा है। चिंतामन दोंडे, मास्टरक्राक्ट्समैन और पेंटर, डीजल लोको शेड, कल्याण एवं लोको शेड की समर्पित टीम की यह अभिनव पहल है। दोंडे ने कहा कि महात्मा गांधीजी या बापू राष्ट्रपिता हैं जिन्होंने हमें स्वछता की अवधारणा दी एवं विश्व को ‘अहिंसा’ का पाठ पढ़ाया। लोकोमोटिव को चित्रित करने का यह कार्य उन्हें श्रद्धांजलि देने का एक तरीका है। 2 अक्टूबर 2019 को उनकी जयंती पर महात्मा गांधी के सम्मान के रूप में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से एक चित्रित लोकोमोटिव सजाकर गाड़ी से जोड़ा जाएगा एवं चलाया जाएगा।