नागपुरब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

महाराष्ट्र: CM फडणवीस की संपत्ति 5 साल में 107% बढ़ी, CM कार्यालय ने कहा- मार्केट वैल्यू बढ़ने से वृद्धि

मुंबई, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पास 3.86 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति है। इसका खुलासा उनके चुनावी हलफनामे में हुआ है। जबकि साल 2014 में उनके पास 1.81 करोड़ रुपए संपत्ति थी। पांच साल में फडणवीस की संपत्ति करीब 1.90 करोड़ रुपए बढ़ गई है। मुख्यमंत्री की संपत्ति 107 प्रतिशत बढ़ी है।
सीएम फडणवीस के पास 17 हजार पांच सौ रुपए नकद हैं। बैंक अकॉउंट में 8 लाख 29 हजार 665 रुपए जमा हैं। फडणवीस ने 2 करोड़ 33 लाख रुपए शेयर में निवेश किया है। सीएम की पत्नी अमृता फडणवीस के पास 99.3 लाख रुपए की अचल संपत्ति है।

इसलिए बढ़ी संपत्ति
मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने एक बयान जारी कहा है कि शहर में प्रॉपर्टी के बाजार मूल्य में वृद्धि की वजह से यह वृद्धि हुई है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से कहा गया- साल 2014 के 1.81 करोड़ की तुलना में सीएम की संपत्ति वर्तमान में 3.78 करोड़ रुपए है। यह जमीन के मार्केट वैल्यू के बढ़ जाने के कारण हुई है। वहीं पत्नी अमृता की संपत्ति 99.3 लाख रुपए है।

CM देवेंद्र फड़नवीस की संपत्ति

नकदी – 17,500 रुपए

डिपॉजिट – 8,29666 रु.

इन्श्योरेंस पॉलिसी – 14,00,319 रु.

चारपहिया वाहन (महिंद्रा एक्सयूवी)- 6, 00,000 रु.

मोटरसाइकिल – 7, 000 रु.

सोना – 17,40,150 रु.

जमीन (4.966 एकड़) – 58,40,000 रु.

घर – 3,19,8900 रु.