पालघरब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहर

मुंबई: स्कूटी से घर लौट रही डॉक्टर की मौत, नवंबर में होने वाली थी शादी

मुंबई, मायानगरी मुंबई अब हादसों की नगरी बनती जा रही है आये दिन कोई न कोई दुर्घटना यहां हो रही है। बुधवार को पालघर के पास भिवंडी रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने दुपहिया सवार 23 वर्षीय डॉक्टर नेहा शेख को कुचल दिया। स्कूटी सवार नेहा की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना का मुख्य कारण सड़क पर बने गड्ढे बताये जा रहे हैं।
गौरतलब है कि दुर्घटना का शिकार हुई डॉक्टर नेहा शेख शाम के समय अपना क्लीनिक बंद करके घर लौट रही थी तभी अचानक उनके दुपहिया वाहन का पहिया वहां बने गड्ढे में चला गया और नियंत्रण खोने की वजह से वह वहीं पर गिर गयी। तभी पीछे से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रक के पहिये ने उसे कुचल दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार नेहा का विवाह तय हो गया था और नवंबर में ही वह विवाह बंधन में बंधने वाली थी लेकिन शायद नियति को कुछ और ही मंजूर था कि उससे पहले ही ये दुखद हादसा हो गया, नेहा की मौत की खबर से घर और पास पड़ोस में मातम छा गया है।

जनता में आक्रोश
इस दु:खद हादसे के बाद गुस्सायी भीड़ ने सड़क पर टोल नाका लगाने की मांग की। लोगों का कहना था कि यहां तेज रफ्तार से वाहन चलते हैं, टोल नाका के लग जाने से इन वाहनों की रफ्तार में कमी आएगी और जिससे हादसों से भी बचाव होगा। गुस्सायी भीड़ ने कहा अगर जल्द इस मामले में प्रशासन ने कोई कार्रवाई नही कि गयी तो हम इसे लेकर प्रदर्शन करेंगे।