दिल्लीदेश दुनियामहाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई: ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स ने ताज होटल में 20 स्कूली बच्चों के साथ मनाया 71वां जन्मदिन

मुंबई: तीन दिवसीय दौरे पर भारत आए ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स ने गुरुवार को मुंबई में अपना 71वां जन्मदिन बनाया। उन्होंने एक बेहद सादे समारोह में होटल ताज में 20 बच्चों के साथ केक काटा। इस दौरान बच्चों ने तालियां बजाकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
इससे पहले प्रिंस चार्ल्स ने ताज होटल में बिजनेसमैन के साथ स्थायी बाजार पहल पर आयोजित एक राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया। भारत में ब्रिटिश हाई कमिश्नर डोमिनिक एसक्यूथ ने इस कॉन्फ्रेंस में प्रिंस चार्ल्स का स्वागत किया। प्रिंस चार्ल्स भारत 10वें आधिकारिक दौरे पर हैं। इससे पहले वह 2017 में अपनी पत्नी कैमिला के साथ भारत आए थे।

दिल्ली में गुरुद्वारा में रोटी सेकीं
बुधवार को दिल्ली में प्रिंस चार्ल्स ने बुधवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। उन्होंने गुरुद्वारा बंगला साहिब में मत्था टेका था और लंगर के लिए रोटियां भी सेंकी थीं। प्रिंस चार्ल्स ने भारतीय मौसम विभाग का भी दौरा किया था।