ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई: इमारत की 8वीं मंजिल से कूदकर महिला ने दी जान, सामने आया कूदने का वीडियो

मुंबई: कांदिवली (पश्चिम) के चारकोप में आठ मंजिला इमारत की छत से कूदकर एक महिला ने गुरुवार शाम कथित रूप से आत्महत्या कर ली। शुक्रवार को इस घटना का एक वीडियो सामने आया है। शुरुआती जांच में मालूम पड़ा है कि महिला नौकरी छूट जाने से तनाव में रहती थी।
चारकोप पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विट्ठल शिंदे ने बताया कि डिम्पल वाडीलाल (40) नाम की महिला ने गुरुवार शाम को 5:30 बजे रॉक एवेन्यू बिल्डिंग से छलांग लगा दी थी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। कुछ लोगों ने उसे शताब्दी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज की है और शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है।

मां के साथ फ्लैट में रहती थी महिला
शिंदे ने कहा कि डिंपल अपनी मां के साथ फ्लैट में रहती थी। उसने हाल ही में अपनी नौकरी खो दी थी। पुलिस को संदेह है कि नौकरी छूटने के नाते वह काफी परेशान चल रही थी। शिंदे के मुताबिक, उनकी मां सदमे में हैं। इसलिए उनसे अभी पूछताछ नहीं हो पाई है।