ब्रेकिंग न्यूज़मुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

मुंबई: शिवसेना के MLA ने अंग्रेजी में लिखे नामों वाली आधिकारिक सूची फाड़ी, कहा- BMC अधिकारी स्थानिक भाषा का अपमान कर रहे

मुंबई: चांदीवली से शिवसेना विधायक दिलीप लांडे ने एक मीटिंग के दौरान आधिकारिक सूची फाड़ दी। विधायक ने लिस्ट में नाम मराठी भाषा के बजाए अंग्रेजी में लिखे होने पर आपत्ति जताई। घटना उस वक्त हुई शिवसेना विधायक दिलीप लांडे बीएमसी के उपायुक्त और मनपा के अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि बैठक में अंधेरी-कुर्ला सड़क से जुड़े काम पर चर्चा चल रही थी। इसी संबंध में जब उन्हें नामों की एक सूची सौंपी गईं तो उन्होंने यह कहते हुए सूची फाड़ दी कि इसमें नाम अंग्रेजी में लिखे हुए हैं। उन्होंने बताया कि विधायक ने अधिकारियों से पूछा कि सूची मराठी भाषा में तैयार क्यों नहीं की गई जबकि रोज के कामकाज में मराठी भाषा के इस्तेमाल का नियम है।
उन्होंने कागज के टुकड़े अधिकारियों की ओर फेंक दिए। अधिकारी ने बताया कि विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे मराठी को उत्कृष्ठ भाषा का दर्जा दिलाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन बीएमसी के अधिकारी स्थानिक भाषा का अपमान कर रहे हैं।