ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

मुंबई: CAA के समर्थन में भाजयुमो का हस्ताक्षर अभियान

मुंबई: नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में मुंबई भारतीय जनता युवा मोर्चा ने हस्ताक्षर अभियान चलाया जिस पर 40,000 से ज्यादा लोगों ने हस्ताक्षर किया। इस मुहिम को लीड करने वाले मुंबई भाजयुमो के अध्यक्ष तेजिंदर सिंह तिवाना ने बताया कि आज ‘नागरिकता संशोधन कानून’ वक्त की मांग है। पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान जैसे भारत के पड़ोसी देशों में हिंदू, सिख और दूसरे गैर-मुस्लिमों का धार्मिक आधार पर उत्पीड़न हो रहा है। ऐसे पीड़ित लोगों को नागरिकता देकर भारत सरकार ने मानवीय कार्य कर रही है। तिवाना का कहना है कि नागरिकता संशोधन कानून के बारे में कांग्रेस और दूसरे राजनीतिक दलों द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करने के लिए विशेष हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है।

बता दें कि पिछले दिनों केंद्रीय रेल एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल की उपस्थिति में मुंबई में समान नागरिकता कानून (CAA) के समर्थन में विशेष अभियान की शुरुआत हुई। भाजपा 10 दिनों तक मुंबई में 100 स्थानों पर CAA के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान का आयोजन करके जनता को इस कानून की वास्तविकता से अवगत कराएगी।