ब्रेकिंग न्यूज़मुंबई उपनगरमुंबई शहर

मुंबई: शाहरुख के घर के सामने लगी आग, लड़की ने दम तोड़ा

मुंबई: मशहूर बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बंग्लो के सामने स्थित एक रिहायशी इमारत के उपरी मंजिल में लगी आग में 20 साल की एक लड़की की मौत हो गई और एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। अधिकारियों ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।
बांद्रा बस स्टैंड पर स्थित शाहरुख के घर ‘मन्नत’ के सामने बनी सी स्प्रिंग अपार्टमेंट के छठी मंजिल पर गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे आग लग गई।
अग्निशमनकर्मियों ने आग को बुझाते हुए मौके से ईवाना मॉरिस के शव को बाहर निकाला, जिन्हें अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।
38 वर्षीय महिला सिफरा जाफरी को भी नाजुक हालत में भाभा अस्पताल में ले जाया गया। आग की स्थिति पर फिलहाल काबू पा लिया गया। लेकिन इसके लगने के कारण का पता अभी तक नहीं चल पाया है।