मुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

मनचले ने सरेआम लड़की को जबरन किया किस, आरोपी को RPF ने किया गिरफ्तार

मुंबई , अंधेरी रेलवे ब्रिज पर एक 25 वर्षीय युवक सरेआम एक लड़की को जबरन किस करने लगा, लड़की अपने साथ होने वाली घटना से बिलकुल अनजान जा रही है, जबकि आरोपी व्यक्ति उसका पीछा करते हुए उसके पास पहुंच जाता है। आरोपी व्यक्ति लड़की के पास पहुंचकर उसका रास्ता रोक लेता है, और अचानक लड़की को जबरन चूमकर वापस बिना किसी डर के लौट जाता है। जबकि अपने साथ अचानक घटी घटना से लड़की शॉक रह जाती है।
पुलिस के मुताबिक, घटना मुंबई के अंधेरी रेलवे स्टेशन की है। पीड़िता की उम्र 24 के आसपास बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, सांताक्रुज की रहने वाली लड़की सोमवार को किसी काम से मीरा रोड गयी थी। मीरा रोड से फास्ट लोकल पकड़ कर अंधेरी स्टेशन आयी। सांताक्रुज को जाने वाली धीमी लोकल पकड़ने के लिए ब्रिज से दूसरे प्लेटफार्म पर जा रही थी।
आरोपी की पहचान 25 वर्षीय मुझिद रसीद सैय्यद के रूप में की गई है। पुलिस उप-निरक्षक विलास गाढवे का कहना है, कि आरोपी के खिलाफ विनयभंग का मामला दर्ज कर, कोर्ट में हाजिर किया गया, कोर्ट ने 15 हजार रुपये पर जमानत मंजूर कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि कहीं कोई अफेयर का मामला तो नहीं है।