ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई: मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान सुपुर्द-ए-ख़ाक

मुंबई: मशहूर बॉलीवुड कोरियोग्राफर सरोज खान का दिल का दौरा पड़ने से बीती रात करीब डेढ़ बजे निधन हो गया। उन्हें चारकोप (मलाड) के कब्रिस्तान में सुपर्द-ए-खाक कर दिया गया है। सरोज खान कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं।
सरोज खान (७२) को सांस लेने में दिक्कत की शिकायत के बाद बांद्रा के गुरुनानक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार रात करीब १.५२ बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। बाद में उनके शव को रात में ही परिजनों को सौंप दिया गया।
सरोज खान की बेटी सुकैना ने मीडिया को जो जानकारी दी है उसके मुताबिक सुबह सवा सात बजे के करीब चारकोप (मलाड) के कब्रिस्तान में सरोज खान को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
जानकारी के मुताबिक, उनके आत्मा की शांति के लिए शोकसभा का आयोजन तीन दिन बाद किया जाएगा। ७२ वर्षीय सरोज खान की कुछ दिन पहले ही कोरोना टेस्ट भी हुआ था, जो नेगेटिव आया था।

बता दें कि सरोज खान ने महज तीन साल की उम्र में बतौर बाल कलाकार फिल्मों में काम शुरू कर दिया था। सरोज ने अपने डांस टीचर सोहनलाल से ही शादी की थी। वहीं, अगर करियर की बात करें, तो सरोज ने आखिरी बार कलंक फ़िल्म बतौर कोरियोग्राफार काम किया था। इसके अलावा उन्होंने गोविंदा और माधुरी दीक्षित जैसे बेहतरनी डांसर को अपने कला से नवाज़ा है।

मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान के निधन पर फिल्म इंडस्ट्री के तमाम दिग्गजों ने शोक प्रकट किया है। अक्षय कुमार, कोरियोग्राफर-डायरेक्टर रेमो डिसूजा, मनीषा कोइराला, निर्देशक विवेक अग्निहोत्री और अन्य ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है।