उत्तर प्रदेशदिल्लीब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिशहर और राज्य

विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद मां सरला बोलीं- हर साल जाता थे महाकाल मंदिर…

कानपुर: कानपुर बिकरू कांड में सीओ सहित आठ पुलिसकर्मियों का हत्यारोपी विकास दुबे को गुरुवार सुबह मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार किया गया। मध्य प्रदेश पुलिस आज दोपहर विकास दुबे को उज्जैन कोर्ट में पेश करेगी। कोर्ट में पेशी के बाद गैंगस्टर विकास दुबे को यूपी पुलिस रिमांड पर लेगी।
विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद मां सरला ने कहा कि विकास का ससुराल मध्य प्रदेश में है और वह हर साल उज्जैन के महाकाल मंदिर जाते थे। विकास को महाकाल बाबा ने ही बचाया है। उन्होंने आगे कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं क्या कहती हूं, इतनी बड़ी सरकार है उसको जो उचित लगता है वो कर रही है। मां ने यह भी कहा कि वह भाजपा हैं नहीं…वो तो सपा में हैं।

मध्य प्रदेश: उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार हुआ विकास दुबे