मुंबई शहरशहर और राज्यसामाजिक खबरें

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

मुंबई , नेताजी सुभाष चंद्र बोस देश के ऐसे महानायकों में से एक हैं जिन्होंने आजादी की लड़ाई के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनके संघर्षों और देश सेवा के जज्बे के कारण ही महात्मा गांधी ने उन्हें देशभक्तों का देशभक्त कहा था ! मुंबई के मस्जिद में बुधवार २३ जनवरी को ऐसे महानायक भारत रत्न नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर ”नेताजी सुभाष चंद्र बोस कल्याणकारी मंडल ट्रस्ट” एवं धड़क कामगार यूनियन के संयुक्त में ”एक शाम देश के अमर शहीदों के नाम” कार्यक्रम में उन्हें याद किया गया। संस्था के अध्यक्ष विष्णु प्रसाद चौरसिया के अनुसार उक्त अवसर पर सुबह 11 बजे से प्रसिद्ध डॉक्टरो द्वारा आँखों का परीक्षण कर चश्मा वितरण, अस्थमा की जांच, हृदय विकार मापक यंत्र द्वारा हृदय परीक्षण, रक्त परीक्षण, स्वास्थ्य परीक्षण व दवा वितरण किया गया तो वहीँ अंध कलाकारों ने देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति से लोगों को मन -मुग्ध कर दिया। उपस्थित महानुभाओं को शॉल , पुष्पगुच्छ व सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर भेंट कर उनका सम्मान किया गया। लोगों ने इस दिन सरकार से सरकारी छुट्टी की मांग भी की। श्री चौरसिया ने इस संवाददाता को बताया कि विगत 23 वर्षों से मंडल इस तरह का सामाजिक कार्यक्रम करता चला आ रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।