पालघरब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रशहर और राज्य

पालघर में भीषण सड़क हादसा, 6 की मौत, 40 से अधिक लोग घायल

पालघर, में रविवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है। पालघर में त्रयंबकेश्वर रोड के पास हुई इस दुर्घटना में 40 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे में घायल कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, पालघर में त्रयंबकेश्वर रोड के पास रविवार को एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई थी। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि 40 से अधिक यात्री घायल हुए थे। घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों और पुलिस की टीम की मदद से यहां एक बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया गया, जिसके बाद तमाम घायल यात्रियों को स्थानीय अस्पताल में शिफ्ट किया गया।
अस्पताल में इलाज के दौरान दो अन्य यात्रियों ने भी दम तोड़ दिया। इसके अलावा गंभीर रूप से घायल कई यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया। बताया जा रहा है कि घटना में घायल लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है और पुलिस ने हादसे में हताहत लोगों के परिजनों को घटना की जानकारी दी है। इसके अलावा पालघर का जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं।