ब्रेकिंग न्यूज़मुंबई उपनगरमुंबई शहर

लोकल ट्रेन में खतरनाक स्टंट करने वाले दो नाबालिग स्टंटबाज पकड़े गए

मुंबई, मध्य रेलवे पर लोकल ट्रेन में स्टंटबाजी करने वाले दो नाबालिग लड़कों को आखिरकार रेलवे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दोनों ने 9 मई को हार्बर लाइन पर सीएसएमटी की ओर जाने वाली एक ट्रेन में स्टंट किया था। इनके खतरनाक स्टंट को कुछ लोगों ने अपने मोबाइल फोन से तैयार किया और पुलिस को सौंप दिया।

ऐसे पकड़े गए दोनों आरोपी
वीडियो वायरल होने के बाद वडाला जीआरपी एक्शन में आई और उन्हें पकड़ने के लिए चार टीमें बनाई। शिनाख्त पर सीसीटीवी से पता चला कि स्टंट करने वाले लड़के मस्जिद बंदर स्टेशन पर उतर गए थे। इस ग्रुप का एक लड़का पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इस लड़के के जरिए दोनों स्टंट करने वाले लड़कों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
नशे के आदि है दोनों लड़के
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार हुआ 15 साल का लड़का अंधेरी का रहने वाला है। वह और उसका दोस्त सफेद स्याही (आम तौर पर नशे के लिए इस्तेमाल की जाती है) खरीदने जा रहे थे। दोनों रोजाना उसी ट्रेन से सफर करते हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ आईपीसी की धारा 336 और 34 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। इस मामले में दो और लड़कों की तलाश जारी है।