दिल्लीब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

आठवले बोले- महाराष्ट्र मंत्रिमंडल विस्तार में RPI को भी मिले एक मंत्री पद

रामदास आठवले (फाइल फोटो)

मुंबई, केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के अध्यक्ष रामदास आठवले ने बुधवार को कहा कि महाराष्ट्र में प्रस्तावित मंत्रिमंडल विस्तार में उनकी पार्टी को भी प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए क्योंकि इस लोकसभा चुनाव में राजग के शानदार प्रदर्शन में उनके दल के नेताओं-कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आठवले ने यहां एक बयान में कहा, महाराष्ट्र के राजग सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की तरफ से भी एक मंत्री बनाया जाना चाहिए। पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की यह भावना है। उन्होंने कहा, लोकसभा चुनाव में पार्टी ने खुद एक भी सीट पर चुनाव न लड़कर भाजपा एवं शिवसेना प्रत्याशियों के पक्ष में जमकर प्रचार-प्रसार कर विजय सुनिश्चित करने में अपना अहम योगदान दिया है। आठवले ने कहा कि अतीत में उनकी पार्टी को महाराष्ट्र सरकार में प्रतनिधित्व का आश्वासन दिया गया था।