ठाणेब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

ठाणे में घर की स्लैब गिरने से 11 साल की बच्ची की मौत…

साक्षी एनगुंदला (फाइल)

मुंबई/ ठाणे के भिवंडी में एक घर की स्लैब गिरने से एक 11 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मंगलवार देर रात यह दुर्घटना पद्मानगर इलाके में हुई है। बच्ची की बहन और मां भी इस हादसे में घायल हुई है।
ठाणे पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में साक्षी एनगुंदला नाम की बच्ची की मौत हुई है। गणेश टॉकिज के पास स्थित दो मंजिला इमारत के टॉप फ्लोर पर उमेश एनगुंदला अपनी पत्नी और दो बच्चियों के साथ दो साल से रह रहा था।
मंगलवार देर रात उमेश अपने एक दोस्त के साथ घर लौटा और दोनों बाहर के कमरे में बैठे हुए थे। अंदर के कमरे में उसकी पत्नी स्नेह अपनी दो बेटियों साक्षी (11) और प्रगति (8) के साथ सो रही थी। अचानक तेज आवाज के साथ छत का स्लैब गिर पड़ा। प्लास्टर का बड़ा हिस्सा साक्षी के ऊपर गिरा और वह बुरी तरह से घायल हो गई। इसके बाद उसे आननफानन में पास के प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उमेश का कहना है कि घर की स्लैब काफी जर्जर हो गई थी। मकान मालिक को कई बार इसकी शिकायत भी की गई और यह बड़ा हादसा हो गया।