दिल्लीदेश दुनियाब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबई शहरलाइफ स्टाइलशहर और राज्य

‘दंगल’ गर्ल जायरा वसीम लेंगी बॉलीवुड से संन्यास, कहा- मैं ईमान से भटक गई थी…

अभिनेत्री जायरा वसीम

मुंबई, आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ और ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ से देश और दुनिया में नाम कमाने वाली अभिनेत्री जायरा वसीम ने फिल्म इंडस्ट्री से संन्यास लेने की घोषणा की है…!

अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर जायरा ने अपना एक विस्तृत 6 पन्ने की चिट्ठी पोस्ट करके इसके पीछे पूरी वजह बताई है। जायरा ने कहा कि आज उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में 5 साल पूरे हो गए हैं और आज से वो इस इंडस्ट्री को छोड़ रही हैं। जायरा वसीम ने काफी कम उम्र और कम समय में ही अपनी दमदार ऐक्टिंग से बॉलिवुड में अपनी अलग पहचान बना ली है। अब वह सोनाली बोस की फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में पर्दे पर नजर आएंगी। हालांकि, अब उनके एक पोस्ट ने उनके फैन्स के बीच हलचल मचा दी है। जायरा वसीम के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट किया गया है जिसमें उन्होंने ऐक्टिंग छोड़ने का ऐलान किया है।
जायरा ने लिखा है कि बॉलिवुड में उनके 5 साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने बताया है कि कैसे 5 साल पहले लिए गए इस फैसले ने उनकी जिंदगी बदल दी। उनको शोहरत और लोगों का प्यार मिला। हालांकि, उन्हें ये सब कभी नहीं चाहिए था। उन्होंने लिखा है, मैं भले यहां फिट हो रही हूं लेकिन मैं यहां की नहीं हूं। जायरा ने कहा कि धर्म के मार्ग पर उन्हें आत्मिक शांति मिलती है और वो इसी पर चलना चाहती हैं। इसी के साथ उन्होंने पवित्र ग्रंथ कुरआन में बताई गईं बातों के कुछ अंश को शेयर करके कहा कि वो अब इन्हीं सीख का पालन करते हुए अपनी जिंदगी बिताना चाहती हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर 6 पन्ने की चिट्ठी लिखी है जिसमें उन्होंने कुरान का भी जिक्र किया है। उनका कहना है कि यह रास्ता उन्हें अल्लाह से दूर कर रहा है। हालांकि सोशल मीडिया पर फैन्स के बीच यह भी चर्चा है कि जायरा ने यह पोस्ट किसी दबाव में लिखा है।
बता दें कि ‘द स्काई इज पिंक’ की शूटिंग खत्म हो चुकी है। इस फिल्म में जायरा वसीम के अलावा प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर भी नजर आएंगे।