नासिकब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

पारिवारिक रंजिश के चलते एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या…!

नामदेव ठाकुर, डगाबाई ठाकुर और खुशी ठाकुर (फाइल फोटो)

महाराष्ट्र, शिरडी में शनिवार सुबह एक ही परिवार के तीन लोगों की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। इस वारदात में दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। इनकी निशानादेही पर एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। वारदात शिरडी के निमगांव शिवहर में हुई। पुलिस के मुताबिक, पारिवारिक रंजिश के कारण यह वारदात हुई। पुलिस ने इस मामले में अर्जुन पनहाले नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। अर्जुन ने ठाकुर परिवार के घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर 3 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। जबकि इस हमले में 2 लोग जख्मी हो गए हैं। मरने वालों में बुजुर्ग नामदेव ठाकुर, डगाबाई ठाकुर और 16 साल की खुशी ठाकुर शामिल हैं। जबकि राजेंद्र ठाकुर और तहवु ठाकुर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भागा नहीं और अपने कमरे में ही रुका रहा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।