महाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

नाले में बहता हुआ रिहायशी इलाके में पहुंचा मगरमच्छ, रेस्क्यू ऑपरेशन बचाया गया

मुंबई, पूरे महाराष्ट्र में शुक्रवार रात से जारी भारी बारिश से एक ओर जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा वहीँ इंसानों के साथ पशु-पक्षी भी बेहाल नजर आ रहे हैं। भारी बारिश के बीच एक मगरमच्छ रविवार को नाले में बहता हुआ चिपलुन इलाके में आ गया। जानकारी मिलने के बाद उसे बचाने के लिए वन विभाग के कर्मचारियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और कई घंटे के प्रयास के बाद इसे बचा लिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, 4 फीट लंबा यह मगरमच्छ रत्नागिरी के वाशिष्टि नदी में ओवर फ्लो के बाद पानी में बहता हुआ चिपलुन के रिहायशी इलाके में पहुंचा था। इस घटना का एक वीडियो भी समाने आया है जिसमें वन विभाग के कर्मचारी मगरमच्छ को बचाते हुए नजर आ रहे हैं।