Uncategorised

मुंबई सायन-कोलीवाड़ा: पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी के 75 वीं जयंती पर मेडिकल कैंप का आयोजन…

मुंबई, आज पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 75वीं जयंती को कांग्रेस पार्टी पूरे देश में संकल्प दिवस के रूप में मना रही है।
इसी कड़ी में सायन-कोलीवाड़ा दक्षिण मध्य मुंबई जिला की तरफ से स्व. राजीव गांधी की 75वीं जयंती के अवसर पर मुफ्त आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन मुंबई कांग्रेस के कार्याध्यक्ष एकनाथ गायकवाड ने किया। हालाँकि एकनाथ गायकवाड ने गला ख़राब होने की वजह से कार्यक्रम को सम्बोधित नहीं किया। कार्यक्रम के शुरुआत में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने स्व. राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
मुंबई महानगरपालिका के विरोधी पक्ष नेता व स्थानिक नगरसेवक रवि राजा ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश में बिजली, तकनीक और कंप्यूटर सेवा बहाल करने, सूचना प्रौद्योगिकी क्रांति पर उनका हमेशा से जोर था और आज देश में अगर इतनी तेजी से कंप्यूटर, मोबाईल तकनीक बदली है, सोशल मिडिया का दायरा बढ़ा है तो इसमें पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का योगदान अमूल्य माना जाएगा।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हुकुराज मेहता, नगरसेविका पुष्पा कोली, महेंद्र मुंगेकर, जसबीर सिंह बीरा, राजू ठक्कर सहित कई अन्य नेतागण मौजूद थे।

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में चर्चा
सभागृह में मौजूद एक वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता ने नाम न छपाने की शर्त पर बताया कि लोकसभा चुनाव के ऐन मौके पर तेज-तर्रार नेता संजय निरुपम को मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाने व महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले उम्र के लिहाज से एकनाथ गायकवाड को कार्याध्यक्ष बनाने के बाद कांग्रेस का जोश-खरोश ठंडा पड़ता दिखाई दे रहा है।
इस कार्यक्रम में गौर करने वाली बात यह थी कि सायन-कोलीवाड़ा दक्षिण मध्य मुंबई जिला की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के बीच एक चर्चा थी कि एकनाथ गायकवाड के खासमखास व कांग्रेस के अनुसूचित जाती के मुंबई अध्यक्ष कचरू यादव व उनकी धर्मपत्नी पूर्व नगरसेविका श्रीमती ललिता कचरू यादव ने इस कार्यक्रम से दूरी बनाये रखा। जिससे यह बात कहना कोई गलत नहीं होगा कि सायन-कोलीवाड़ा दक्षिण मध्य मुंबई जिला में आज भी आपसी फूट बरकरार है।

पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी के 75 वीं जयंती पर मेडिकल कैंप का आयोजन