नयी दिल्ली , लोकसभा चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है। आम आदमी पार्टी से निगम पार्षद विजेंद्र यादव ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) ज्वाइन कर लिया है। विजेंद्र यादव ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी व उत्तर पश्चिमी दिल्ली से सांसद हंसराज हंस की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है।

