तमिलनाडु के थेनी में 40 फीट गहरे गड्ढे में गिरी कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत
चेन्नई: तमिलनाडु के थेनी जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी है। हादसे में कार में सवार 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। थेनी के कलेक्टर केवी मुरलीधरन ने हादसे की जानकारी दी है।
कलेक्टर ने बताया कि हादसा कुमुली पहाड़ी पर हुआ है। एक कार अचानक गहरी खाई में गिर गई, जिसमें आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई है।
