Prakash Ambedkar News
मुंबई: वंचित बहुजन आघाड़ी (VBA) के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर ने बुधवार को महाराष्ट्र में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करते हुए संकेत दिया कि उनकी पार्टी विपक्षी महा विकास आघाडी (एमवीए) के साथ गठजोड़ नहीं करेगी। आंबेडकर ने यहां संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि एमवीए के घटक दल-कांग्रेस, राकांपा (शरदचंद्र पवार) और शिवसेना (यूबीटी) वंशवादी राजनीति के प्रचार के लिए उनकी पार्टी का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं। डॉ. बीआर आंबेडकर के पौत्र प्रकाश आंबेडकर ने पहले चरण के चुनाव के लिए अपनी पार्टी के आठ प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जिनमें उन्होंने अकोला से अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की।
