arjun gupta bjp maharashtra news
मुंबई: भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एवं उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर मांग किया है कि फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ को पूरे भारत में टैक्स फ्री करके इसे सरकारी संस्थानों के द्वारा स्कूल व कॉलेजों में दिखाकर समाज में लव जिहाद के खिलाफ जागरूकता लाने का प्रयास करना चाहिए।
श्री गुप्ता ने कहा कि ‘द केरला स्टोरी’ धर्मांतरण, लव जिहाद और आतंकवाद को उजागर करती है।उसके घिनौने चेहरे को सामने लाती है। ऐसे में जो बेटियां इस कुचक्र में उलझ जाती हैं, उनकी कैसे बर्बादी होती है। यह फिल्म बयां करती है और हमें जागरूक करती है। इसलिए यह फिल्म पूरे भारत में टैक्स फ्री होनी चाहिए।
