महाराष्ट्र: देवेंद्र फडणवीस का ट्विटर अपडेट, लिखा- 'महाराष्ट्र का सेवक'

मुंबई: महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन जारी है। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राज्य के तीन प्रमुख दलों भाजपा, शिवसेना और राकांपा को सरकार बनाने का न्योता दिया था, लेकिन कोई भी दल सरकार बनाने के लिए जरूरी संख्या बल नहीं जुटा पाया। इसके बाद राष्ट्रपति शासन लागू होते ही कार्यवाहक मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे देवेंद्र फडणवीस ने अपने ट्विटर का स्टेटस बदल दिया। अब ट्विटर पर उन्होंने ‘कार्यवाहक मुख्यमंत्री’ की जगह ‘महाराष्ट्र का सेवक’ लिख दिया है। भारतीय जनता पार्टी और सहयोगी शिवसेना के बीच बातचीत पूरी तरह टूटने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री पद से अपने इस्तीफे की घोषणा की थी। इसके बाद राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उन्हें कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में काम करने का निर्देश दिया था।
अभी भी पेश कर सकते हैं सरकार बनाने का दावा
संविधान विशेषज्ञों के मुताबिक, राष्ट्रपति ने अभी विधानसभा को भंग नहीं किया है, इसलिए राजनीतिक पार्टियां संख्या बल जुटाकर सरकार बनाने का दावा अभी भी पेश कर सकती हैं। सुप्रीम कोर्ट 1994 के एस.आर. बोम्मई मामले के फैसले में उन परिस्थियों के बारे में व्यवस्था दे चुका है, जहां अनुच्छेद 356 के तहत राष्ट्रपति शासन लागू करना जरूरी होता है।
संजय राउत को मिली अस्पताल से छुट्टी, कहा- शिवसेना से होगा अगला मुख्यमंत्री
शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत को बुधवार की दोपहर लीलावती अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। दो दिन पहले वह अस्पताल में भर्ती हुए थे। हृदय की वाहिकाओं में आए दो ब्लॉकेज को हटाने के लिए राउत (57) की सोमवार की शाम अस्पताल में एंजियोप्लास्टी हुई थी। अस्पताल से दोपहर एक बजे के आस-पास रवाना होते समय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री शिवसेना से ही होगा। राउत के परिवार के एक सदस्य ने बताया कि डॉक्टरों ने उन्हें कुछ समय के लिए आराम करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि एंजियोप्लास्टी प्रक्रिया की प्रगति के आकलन के लिए कुछ दिन बाद उनकी एक और जांच होगी। सीने में दर्द के बाद राउत सोमवार की शाम लीलावती अस्पताल पहुंचे थे। डॉ. जलील पारकर ने उनका उपचार किया। पूर्व
