भाजपा विधायक सौरभ श्रीवास्तव
वाराणसी: वाराणसी कैंट विधानसभा के शिवाजी नगर स्थित जनसंपर्क कार्यालय में गुरुवार को भाजपा विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने जनसुनवाई कर समस्याओं को जाना और संबंधित अधिकारियों को उसका समाधान करने का निर्देश दिया।
विधानसभा जनसंपर्क कार्यालय में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान विभिन्न मुद्दों जैसे पानी, सीवर, बिजली, सड़क, भूमि अधिग्रहण, भूमि विवाद, चिकित्सा, पेंशन, आवास आदि समस्याओं को जाना और उनके निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जल्द समस्या का समाधान किया जाए। जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव, कुशाग्र श्रीवास्तव, अभिषेक समेत कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
