ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहर

अधिवक्ता पियूष बरई सायन-कोलीवाड़ा विधानसभा के सचिव नियुक्त

मुंबई: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सायन-कोलीवाड़ा मंडल अध्यक्ष संतोष गुप्ता ने लंबे अरसे से भाजपा से जुड़े अधिवक्ता पियूष कुमार बरई को सायन-कोलीवाड़ा विधानसभा का सचिव नियुक्त किया है। माना जा रहा है कुछ ही महीने बाद मुंबई में होने वाले महानगरपालिका चुनाव को ध्यान में रखते हुए भाजपा कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। मुंबई मनपा पर पार्टी का झंडा फहराने के लिए उसे अच्‍छे रणनीतिकार की जरूरत है। भाजपा इसी मकसद से युवाओं के बीच गहरी पैठ रखने वाले युवा वकील पियूष कुमार बरई को यह जिम्मेदारी सौंपी है।

भाजपा विधायक कैप्टन तमिल सेल्वन ने नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा कि पियूष बरई पार्टी के लिए पूरी निष्ठा व लगन के साथ कार्य करते हैं, जिसे देखते हुए उन्हें विधानसभा का सचिव नियुक्त किया गया है। उन्होंने उनकी नियुक्ति पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अधिवक्ता होते हुए भी राजनीति में अच्छा काम करेंगे और पार्टी के विकासकार्यों को लोगों तक पहुंचाएंगे।

वहीं नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पियूष बरई ने कहा कि वे हमेशा से जरूरतमंदों की लड़ाई लड़ते आए हैं। भाजपा के रूप में उन्हें राष्ट्रीय पार्टी की ओर से जो जिम्मेदारी मिली है उसे वे पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाते रहेंगे और अब ज्यादा प्रभावशाली ढंग से लोगों की आवाज बन सकेंगे। अपनी नियुक्ति पर पियूष ने सभी का आभार व्यक्त किया है। पियूष बरई को सचिव बनाये जाने पर उन्हें बधाई देने वालों का ताँता लगा है।