पालघरब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहर

महाराष्ट्र के पालघर में नाबालिग के साथ रातभर गैंगरेप, पुलिस ने 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार

मुंबई: मायानगरी मुंबई से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां के पालघर जिले में रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात से पूरे महाराष्ट्र में सनसनी फ़ैल गई है। यहां पर एक 16 साल की लड़की के साथ गैंगरेप किया गया। नाबालिग का रेप एक या दो लोगों ने नहीं बल्कि आठ लोगों ने किया। हैवानियत का यह सिलसिला लगातार 15 घंटे तक जारी रहा! इस दौरान लड़की दर्द से तड़पती रही। बेसुध हो गई लेकिन हैवान लड़कों को उस पर तरस नहीं आया। उसके साथ बेहद गंदे तरीके से हैवानियत की गई। वह चिल्ला न सके इसलिए उसके मुंह में ड्रग्स ठूंसी गई, पेनिस डाला गया। उसका गला दबाया और अधमरा करके छोड़ दिया। पुलिस ने शिकायत के बाद सभी आठों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376(D)(A), 376(3), 366(A), 341, 342, 323, 504, 506 और पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6, 8 और 12 के तहत मामला दर्ज किया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 16-17 दिसंबर की दरियानी रात पालघर के माहिम इलाके की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी शुक्रवार की रात 8 बजे लापता हो गई थी। जब वह घर नहीं लौटी, तो परिजन ने शनिवार दोपहर 2 बजे सातपाटी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। इस बीच पुलिस ने जब उसके मोबाइल पर कॉल किया, तो वह रो रही थी। इसके बाद पालघर पुलिस की अलग-अलग टीम उसे खोजने में जुट गई। आखिरकार, पीड़िता पुलिस को हरणवाडी में मिल गई।
पुलिस ने पीड़ित किशोरी से जब पूछताछ की तो पर उसने बताया कि उसके साथ 8 लोगों ने माहिम समुद्र के किनारे स्थित एक बंद पड़े बंगले में बलात्कार किया। इसके बाद दूसरे दिन उसे झाड़ियों में ले गए, जहां उन्होंने फिर से बलात्कार किया। शनिवार को सुबह करीब 11 बजे, एक लड़के ने उसे अपराध स्थल से लगभग 2 किमी दूर एक अन्य सुनसान जगह पर छोड़ दिया। उसने और अन्य लोगों ने उसे यौन शोषण के बारे में बोलने के खिलाफ चेतावनी भी दी।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने कहा कि पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी बेटी नहीं मिल रही है। उन्होंने बताया कि फोन करने पर बेटी सिर्फ रो रही है। सूचना मिलने पर पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया तो पीड़िता हरणवाडी इलाके में मिली। लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड का नाम बताया। उसकी गिरफ्तारी के बाद अन्य आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या आरोपी ने लड़की को ब्लैकमेल करने के लिए यौन क्रिया की वीडियो क्लिप बनाई थी। आरोपियों द्वारा वारदात में इस्तेमाल किए गए कपड़े अभी तक बरामद नहीं किए जा सके हैं। पुलिस इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

लड़की के दोस्त ने किया किडनैप; अलग-अलग तरीके से किया गया रेप!
पीड़िता अपनी सहेलियों के साथ टेंबी इलाके में समुद्र तट के पास गई थी, जहां आठ आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया। शनिवार (17 दिसंबर) की सुबह आरोपियों ने डर के मारे पीड़िता को पालघर के हरणवाडी इलाके में छोड़ दिया। इधर पुलिस पीड़िता के मोबाइल की लोकेशन पता लगा रही थी। लोकेशन ट्रेस करते हुए पुलिस पीड़िता के पास पहुंच गई। लड़की ने अपने साथ हुई हैवानियत की घटना बयां की तो पुलिस वालों के भी रोगटें खड़े हो गए। लड़की ने बताया कि उसके बॉयफ्रेंड ने उसे मिलने के लिए बुलाया और उसके बाद उसकी जिंदगी बर्बाद हो गई। लड़की ने बताया कि अधिकांश आरोपियों ने ड्रग्स ली थी और उसके साथ नशे में गैंगरेप किया। इस दौरान उसके साथ अप्राकृतिक यौन शोषण भी किया गया। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी माहिम, हनुमानपाड़ा, टेंबी, सफाले और वडराई इलाके के रहने वाले हैं।