ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमुंबई शहर

अभिनेता रणवीर सिंह ने न्यूड फोटोशूट मामले में पेश होने के लिए दो हफ्ते का समय मांगा

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने न्यूड फोटोशूट मामले में चेंबूर पुलिस से पेश होने के लिए दो हफ्ते का समय मांगा है। अब चेंबूर पुलिस नई तारीख तय कर उन्हें ताजा समन भेजेगी। रविवार को यह जानकारी मुंबई पुलिस ने दी।
गौरतलब है कि न्यूड फोटोशूट मामले में चेंबूर पुलिस ने अभिनेता रणवीर सिंह को 22 अगस्त को पेश होने के लिए तलब किया था। अभिनेता रणवीर सिंह ने गत जुलाई में एक मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया था, जिसको लेकर इंटरनेट मीडिया पर काफी बवाल मचा था।
इंटरनेट मीडिया में ट्रोलिंग के बाद मुंबई पुलिस ने नोटिस भेजकर बयान दर्ज करवाने के लिए अभिनेता रणवीर सिंह को पुलिस स्टेशन बुलाया था। इस संंबध में रणवीर सिंह के घर मुंबई पुलिस नोटिस देने के लिए भी पहुंची थी, लेकिन रणवीर सिंह अपने घर पर नहीं मिले थे। इसके बाद मुंबई पुलिस लौट गई थी। अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ गत 25 जुलाई को मुंबई के चेंबूर पुलिस स्टेशन में इंटरनेट मीडिया पर न्यूड फोटो पोस्ट करने के लिए शिकायत दर्ज करवाई गई थी।

पुलिस ने इन धाराओं में दर्ज किया है एफआईआर
चेंबूर पुलिस ने अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 292 (अश्लील पुस्तकों की ब्रिकी आदि) 293, 509 और आई एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की थी। रणवीर सिंह अपने फोटोशूट में जमीन पर बैठे हुए दिखे थे। रणवीर सिंह ऊपर से नीचे तक कुछ नहीं पहना हुआ है। रणवीर सिंह के इन फोटोज को देखने के बाद फैंस ने भी उन्हें जमकर ट्रोल किया था।