ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमुंबई शहर

सोनम कपूर ने बेटे को दिया जन्म, कपूर परिवार में खुशियों का माहौल

मुंबई: बॉलीवुड से एक अच्छी खबर आई है। जी हां, अनिल कपूर की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने शनिवार को पहले बच्चे को जन्म दिया है। ऐसा कहा जा रहा है कि सोनम कपूर ने बेटे को जन्म दिया है। इस खबर की जानकारी एक्ट्रेस नीतू कपूर ने सोशल मीडिया के जरिये दिया है।
सोनम कपूर और आनंद आहूजा की तरफ से सबसे पहले एक्ट्रेस नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी। हालांकि, सोनम कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके इस बात की जानकारी अपने फैंस को दी हैं। जानकारी के मुताबिक, मुंबई के एक निजी अस्पताल में सोनम की डिलीवरी हुई। सोनम ने मार्च में प्रेग्रनेंसी अनाउंस की थी। वे हाल ही में कजिन अर्जुन कपूर के साथ कॉफी विद करण शो में नजर आई थीं।

शादी के लगभग चार साल बाद मां बनीं सोनम कपूर
बता दें कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी 8 मई 2018 को हुई थी। सोनम कपूर पिछले कई महीनों से बेबी बंप को लेकर चर्चा में थी और इसकी खुशखबरी सोशल के माध्यम से दिया था। कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम की एक पोस्ट में उन्होंने लिखा था- ‘तुम्हारी अच्छी परवरिश के हम तैयार है’। हालांकि, अभी तक बच्चे का क्या नाम क्या रखा जायेगा इसकी कोई जानकारी किसी को भी नहीं है।

इस खुशखबरी के बारे में जैसे ही सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर जानकारी शेयर किया, उसके बाद बधाई की बाढ़ आने लगी है। सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि ‘20.08,2022 को हमने अपने खूबसूरत बच्चे का दिल से स्वागत करते हैं। इसके अलावा सभी डॉक्टर और नर्स का भी धन्यवाद करते हैं जिन्होंने इस यात्रा में साथ दिया। अब हमारी जिंदगी बदल गई है।
– सोनम और आनंद

‘नाना’ बने अनिल कपूर ने शेयर किया नोट, कहा- मैं गर्व…
सोनम के पापा अनिल कपूर भी ‘नाना’ बनने पर बहुत खुश हैं। उन्होंने उनकी जिंदगी के इस खुशी के मौके पर प्यारा सा पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।अनिल कपूर पहली बार नाना बने हैं। कपूर खानदान की नई पीढ़ी में सोनम के बेटे के रूप में पहली एंट्री हुई है।
अनिल कपूर ने यह नोट उनके और आनंद के परिवार की तरफ से लिखा है। वे लिखते हैं- ‘हमें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि 20 अगस्त 2022 को हमारे परिवार में नया सदस्य जुड़ा है, सोनम और आनंद एक हेल्दी बेटे के पेरेंट्स बन गए हैं। हमारे लिए यह सबसे बड़ी खुशी की बात है। नए माता-पिता और उनके खुबसूरत बच्चे के लिए ढेर सारा प्यार’
-प्यारे ग्रैंड्पेरेंट्स हरीश और प्रिया, अनिल और सुनीता, उत्साहित अंकल एंड आंटी रिया और करण, विथ अनंत और हर्षवर्धन।