दिल्लीब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहर

अमित शाह पहुंचे मुंबई, एयरपोर्ट पर सीएम शिंदे, डिप्टी सीएम फडणवीस ने किया स्वागत

मुंबई: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मुंबई दौरे पर हैं। रविवार को मुंबई पहुंचने के बाद एयरपोर्ट पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित कई नेताओं ने उनका स्वागत किया।
अमित शाह लालबाग़ के राजा के गणपति दर्शन के साथ ही आगामी बीएमसी चुनाव को लेकर मुंबई दौरे पर हैं। मुंबई में वे लालबाग़ के राजा के दर्शन के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष आशीष शेलार के घर गणपति बप्पा का दर्शन करने जाएंगे। इसके साथ ही शाह मुंबई में पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक भी करने वाले हैं।
बता दें कि अमित शाह साल 2017 से ही लगातार लालबाग के राजा के दर्शन के लिए आते रहे हैं। इस बीच आज उनके बेटे जय शाह ने लालबाग के राजा का दर्शन किया। जय शाह के साथ मुंबई बीजेपी के अध्यक्ष आशीष शेलार भी मौजूद रहे।
मिडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमित शाह सोमवार लालबाग के राजा का दर्शन करने के अलावा सुबह 11:30 बजे मुंबई में बीजेपी की कोर कमिटी की बैठक करेंगे। यह बैठक देवेंद्र फडणवीस के सागर बंगले में होगी।
इस बैठक में आगामी मुंबई महानगरपालिका चुनाव (BMC Election) से जुड़ी रणनीति तय की जाएगी। वहीं इसके बाद अमित शाह फडणवीस के सागर बंगले में गणपति बप्पा का दर्शन भी करेंगे। फडणवीस के अलावा अमित शाह सीएम एकनाथ शिंदे के बंगले पर भी बप्पा के दर्शन के लिए जाएंगे। यह भी बता दें कि अमित शाह के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का मुंबई दौरा होने वाला है। जी हाँ और जेपी नड्डा 15-16 सितंबर के दो दिवसीय दौरे में मुंबई आ रहे हैं।