ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहर

टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का सड़क हादसे में निधन

मुंबई: टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन और देश के मशहूर उद्योगपति साइरस मिस्त्री का सड़क हादसे में निधन हो गया है। मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर साइरस की मर्सिडीज का भीषण एक्सीडेंट हुआ, जिसमें साइरस मिस्त्री की मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक, मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर पालघर के पास साइरस मिस्त्री की कार का भीषण एक्सीडेंट हुआ। जिसके बाद मिस्त्री को तत्काल नजीदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

बता दें कि साइरस मिस्त्री का जन्म 4 जुलाई 1968 को हुआ था। वो टाटा ग्रुप के छठे चेयरमैन थे। आज यानि की 4 सितंबर 2022 को उनका निधन हो गया। उनके निधन से कारोबारी जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

कार में सवार थे चार लोग, दो की मौत, 2 घायल
हादसे के बारे में मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मिस्त्री की मर्सिडीज कार रोड डिवाइडर से टकरा गई थी। कार में कुल चार लोग सवार थे। इस एक्सीडेंट में मिस्त्री समेत दो लोगों की मौत हुई है। दुर्घटना के बाद मिस्त्री को अस्पताल ले जाया गया था, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। कार में सवार दो अन्य लोग घायल हैं, उनका इलाज जारी है। हादसे की पुष्टि करते हुए पालघर के एसपी बालासाहेब पाटिल ने बताया कि मिस्त्री जिस कार में सवार थे, उसका नंबर MH-47-AB-6705 है। एक्सीडेंट दोपहर करीब 3.30 बजे अहमदाबाद से मुंबई के रास्ते में सूर्या नदी पुल पर हुआ। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि बाकी दो लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।मुंबई: टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन और देश के मशहूर उद्योगपति साइरस मिस्त्री का सड़क हादसे में निधन हो गया है। मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर साइरस की मर्सिडीज का भीषण एक्सीडेंट हुआ, जिसमें साइरस मिस्त्री की मौत हो गई।