ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहर

सीएम शिंदे ने राज ठाकरे से की मुलाकात, सियासी अटकलों का दौर शुरू

मुंबई: महाराष्ट्र में निकाय चुनाव से पहले चुनावी स्थितियां बदलती हुई दिखाई दे रही हैं।महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को मध्य मुंबई में मनसे प्रमुख राज ठाकरे के आवास पर उनसे मुलाकात की।

निकाय चुनावों से पहले इस मुलाकात को लेकर सियासी कयास लगाए जा रहे हैं कि सीएम शिंदे बीएमसी चुनाव में मनसे का साथ चाहते हैं। इसके जरिए वे उद्धव गुट को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं।

हालांकि, एक अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने गणेश उत्सव के अवसर पर राज ठाकरे से मुलाकात की, लेकिन बैठक ने अटकलों को जन्म दिया क्योंकि यह मुंबई में महत्वपूर्ण निकाय चुनावों से पहले आया था। सीएम शिंदे ने राज ठाकरे के दादर स्थित नए आवास ‘शिवतीर्थ’ में मुलाकात की। भाजपा वर्तमान में शिवसेना के शिंदे के नेतृत्व वाले गुट के साथ गठबंधन में है।

वहीँ मुलाकात के बाद एकनाथ शिंदे ने कहा कि आज राज ठाकरे जी के घर मैं गणपति दर्शन के लिए आया हूं। यह कोई राजनीतिक भेंट नहीं है। गणपति में सब लोग एक दूसरे के यहां जाते हैं। बालासाहेब के साथ सभी लोगों ने काम किया है। यहां कोई भी राजनीतिक चर्चा नहीं हुई है। सीएम एकनाथ शिंदे ने पूर्व मुख्यमंत्री व शिवसेना के वरिष्ठ नेता मनोहर जोशी के निवास पर गणपति बप्पा का दर्शन कर उनसे भी मुलाकात की।