ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहर

केंद्रीय मंत्री राणे ने आदित्य को बताया चूहा; कहा, प्रगतिशील प्रदेश के निष्क्रिय मुख्यमंत्री थे उद्धव ठाकरे!

मुंबई: केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे के बेटे तथा शिवसेना विधायक  आदित्य ठाकरे को चूहा करार दिया है। राणे ने आदित्य का नाम लिए बिना कहा कि महाविकास आघाड़ी की सरकार चली गई है। फिर भी वह चूहे की तरह राज्यभर में घूम रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री राणे ने कहा कि अपमानास्पद तरीके से सत्ता से बेदखल होने के बाद उन्हें चुपचाप घर में बैठना चाहिए। लेकिन वह कांग्रेस और राकांपा की मदद से राज्य में दौरा कर रहे हैं। बुधवार को राणे ने जुहू स्थित अपने निजी आवास पर गणपति बप्पा की स्थापना के बाद  पत्रकारों से बातचीत में राणे ने दावा करते हुए कहा कि महाविकास आघाड़ी सरकार में उद्धव निष्क्रिय मुख्यमंत्री थे। उन्होंने कहा कि ऐसा निष्क्रिय मुख्यमंत्री राज्य को पहले कभी नहीं मिला था। उद्धव महाराष्ट्र जैसे प्रगतिशील प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के लायक नहीं थे। राणे ने दावा किया कि मुंबई में दशहरा रैली मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की होगी। उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री ने मुझे दशहरा रैली में बुलाया तो मैं उसमें जरूर हिस्सा लूंगा।