ठाणेब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

आत्महत्या के इरादे से खाड़ी में कूदी महिला को पुलिसवाले ने बचाया, कंधे पर उठा अस्पताल पहुंचाया

ट्रैफिक सिपाही सूर्यकांत बारस्कर ने अपनी जान दांव पर लगाकर महिला को बचाया

नवीं मुंबई, आत्महत्या के इरादे से खाड़ी में कूदी एक महिला को पुलिसवाले ने अपनी जान दांव पर लगाकर बचा लिया। पानी में डूबने से महिला बेहोश हो गई थी। एंबुलेंस का इंतजार करने में देर हो सकती थी। ऐसे में पुलिसकर्मी ने कंधे पर महिला को उठाकर करीब 400 मीटर दूर हॉस्पिटल पहुंचाया। फिलहाल, अब महिला की हालत स्थिर है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना मंगलवार शाम करीब 5 बजे की है। नवी मुंबई में वाशी की खाड़ी के पास 21 साल की एक महिला किसी से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी। अचानक दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। इसके बाद महिला ने खाड़ी में छलांग लगा दी।
वहीँ नजदीक में तैनात ट्रैफिक सिपाही सूर्यकांत बारस्कर ने महिला को खाड़ी में कूदते हुए देख लिया। इसके बाद बारस्कर अपनी जान की परवाह किए बगैर खाड़ी में उतर गए और वहां पानी में डूब रही महिला को किसी तरह बाहर निकाला। उन्होंने महिला को कंधे पर उठाया और नजदीकी अस्पताल में एडमिट कराया। वहां डॉक्टरों के प्रयास से महिला को बचाया जा सका।
जांच में सामने आया है कि महिला मुंबई के चेम्बूर इलाके की रहने वाली है। घरेलू कलह से परेशान होकर उसने आत्महत्या के इरादे से खाड़ी में कूदी थी।