दिल्लीदेश दुनियाशहर और राज्य

आसमान से गिरे एक पत्थर ने बदल दी इस शख्स की किस्मत, बन गया करोड़पति…जानें- क्या है पूरा मामला?

नयी दिल्ली: इन दिनों इंडोनेशिया में एक अजीबोगरीब घटना की काफी चर्चा हो रही है। दरअसल, यहां जीवन बिताने वाले एक शख्स के घर की हालत काफी खराब थी। उसके पास खाने के भी पैसे नहीं थे। लेकिन अचानक ही आकाश से उसके घर की छत तोड़कर गिरे एक पत्थर ने उसकी किस्मत बदल दी। इस पत्थर का बाजार में करोड़ों में दाम है।

क्या है पूरा मामला?
बता दें कि ये घटना अगस्त महीने की है। लेकिन व्यक्ति को पत्थर की कीमत का अब जाकर मालूम हुआ है। इसके बाद मीडिया में खबर उड़ी और मामला वायरल हो गया। इंडोनेशिया में रहने वाले 33 साल के जोशुआ हताग्लुंग ताबूत बनाने का कार्य करता है। पैसों की तंगी के मध्य उसका जीवन गुजर रहा था।
रोजाना की तरह वह ताबूत बना रहा था तभी उसके घर के लिविंग रूम में कुछ गिरने की आवाज आई। जब उसने जाकर देखा तो छत में छेद नजर आया। इसके साथ ही जमीन पर उसे एक पत्थर नजर आया। पत्थर जमीन पर 15 सेंटीमीटर तक धंसा हुआ था। साथ ही काफी गर्म था। ये पत्थर कुछ और नहीं बल्कि दुर्लभ उल्कापिंड था। ये उल्कापिंड 4 अरब वर्ष पुराना है। इसकी कीमत 10 करोड़ रुपए बताई गई। जानकारी के मुताबिक, उल्कापिंड की बाजार में कीमत 857 डॉलर पर ग्राम है। इस हिसाब से व्यक्ति के घर पर गिरे उल्कापिंड की कीमत 10 करोड़ रुपए है। तीन बच्चों का पिता जोशुआ अब इस उल्कापिंड को बेचकर इससे मिले पैसे से अपने समुदाय हेतु कुछ करना चाहता है। उसने कहा कि वो इससे प्राप्त होने वाले पैसों से एक चर्च बनवाएगा।