उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्यसामाजिक खबरें

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर ‘अभियान’ संस्था द्वारा लोक महोत्सव

मुंबई: सामाजिक, सांस्कृतिक संस्था ‘अभियान’ द्वारा २४ जनवरी को मुंबई के विलेपार्ले पूर्व स्थित दीनानाथ मंगेशकर सभागृह में ‘उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस’ पर लोक महोत्सव का आयोजन किया गया है। यह महोत्सव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ अभियान को समर्पित होगा।
अभियान के अध्यक्ष अमरजीत मिश्र ने बताया कि सोमवार शाम ५ बजे से होने वाले इस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में समाजसेवा का कार्य करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया जायेगा।

इन विशिष्ट हस्तियों को किया जायेगा सम्मानित
डॉ राममनोहर त्रिपाठी सम्मान वरिष्ठ आईआरएस व वाराणसी संवेग के संपादक अनिल मिश्र को प्रदान किया जाएगा।
गीत-संगीत में महारत हासिल करने वाली विदुषी पद्मश्री डॉ सोमा घोष को उत्तर कलाश्री सम्मान और राजेंद्र विश्वकर्मा (उत्तर शिक्षाश्री), ज्ञानप्रकाश सिंह (उत्तर समाजश्री), पत्रकार शिवानी मिश्रा (राजेश मिश्र स्मृति युवा पत्रकार सम्मान), उद्योगपति राधेश्याम वर्मा (उत्तर उद्योगश्री) तथा डॉ. अनिल सिंह को (उत्तर साहित्यश्री) सम्मान प्रदान किया जाएगा।

ये कलाकार बिखेरेंगे जलवा…
मशहूर भोजपुरी गायक सुरेश शुक्ला, शिवम पांडेय, साधना विश्वकर्मा सहित कई अन्य साथी कलाकार अपनी गायकी से श्रोताओं को मंत्र मुग्ध करेंगे। इस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा विधायक और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आशीष शेलार मौजूद रहेंगे।

श्री मिश्र ने अनुरोध किया है कि सभी को कोरोना नियमों का पालन करते हुए इस महोत्सव में हिस्सा लेना है। बता दें कि मुंबई बीजेपी के महामंत्री अमरजीत मिश्र के नेतृत्व में ‘अभियान’ संस्था पिछ्ले ड़ेढ़ दशकों से ऐसे कई महोत्सव का आयोजन करती आ रही है।