ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

मुंबई फिर हुई शर्मसार, महिला से 4 लोगों ने किया गैंगरेप! पकड़े गए 3 नाबालिग आरोपी

मुंबई: मुंबई के गोवंडी में शनिवार सुबह एक युवती के साथ चार लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि, शिवाजी नगर इलाके में हुई इस घटना में संलिप्त तीन नाबालिगों को हिरासत में ले लिया गया है और चौथे आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना सुबह करीब साढ़े चार बजे मैटी रोड स्थित एक झुग्गी बस्ती में हुई। एक 19 वर्षीय महिला कुछ कैटरर्स के साथ कार्य करती है जिसे खत्म कर वह एक बस स्टैंड के पास खड़ी थीं और अपने घर जाने की तैयारी में थीं। बस स्टैंड पर ही चार लोग खड़े थे और यह सभी लोग महिला से पूर्व परिचित थे। इनमें से एक व्यक्ति महिला को अपने साथ लेकर सुनसान झुग्गी बस्ती में गया। जिसके बाद उसने और उसके साथ तीन अन्य लोगों ने महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया।
अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गये, जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर घटना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376 (Rape) और अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत इस सिलसिले में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।
मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस के कम से कम 10 दलों को वज्रेश्वरी, मुंब्रा, वाशी, बेलापुर, वडाला, सीएसएमटी, एलटी मार्ग, मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशनों पर भेजा गया है। तकनीकी जानकारी की मदद से दो नाबालिगों को उस समय हिरासत में ले लिया गया, जब वे आज दोपहर ट्रेन से उत्तर प्रदेश भागने की कोशिश कर रहे थे। उन दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस को एक और नाबालिग आरोपी के बारे में जानकारी मिली और उसे भी पकड़ लिया गया है, अन्य आरोपियों को भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।