औरंगाबादब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

औरंगाबाद-पुणे हाईवे पर भीषण हादसा, ST बस ने बैलगाड़ी को उड़ाया; दो की मौत!

औरंगाबाद: महाराष्ट्र के औरंगाबाद-पुणे हाईवे पर मंगलवार को एक भयानक हादसा हुआ है। महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) की बस (ST Bus) और बैलगाड़ी के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से हुए हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह दर्दनाक हादसा ढोरेगाव (Dhoregaon) इलाके में हुआ। दुर्घटना का शिकार हुई बैलगाड़ी गन्ना काटने वाले एक मजदूर की थी। इस घटना में महिला और उसके बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान कलीयाबाई गोविंद गिरे और आर्जुन गोविंद गिरे के तौर पर हुई है। सभी नासिक जिले के नंदगांव तालुका के मानिकपुंद के रहने वाले हैं।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मंगलवार की सुबह औरंगाबाद-पुणे हाईवे पर ढोरेगाव इलाके में बैलगाड़ी को तेज रफ्तार से आ रही एसटी बस ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह बैलगाड़ी गन्ना मजदूरों की है। बैलगाड़ी गन्ना काटने ढोरेगाव जा रही थी। तभी इसारवाडी (Isarwadi) चौराहे के पास सुबह छह बजे सड़क पार करते समय बैलगाड़ी को औरंगाबाद जा रही एसटी बस ने उड़ा दिया। हादसा बस चालक की लापरवाही से हुआ है।
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। हादसा इतना भीषण था कि बैलगाड़ी पूरी तरह तहस-नहस हो गई। दुर्घटनास्थल पर पीड़ितों के सामान बिखर गए। घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम लगा रहा। फ़िलहाल, पुलिस ने यातायात स्थित को नियंत्रण कर लिया।