ठाणेमहाराष्ट्रमुंबई शहरशहर और राज्य

कल्याण पुलिस ने लौटाए जनता के चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन, नागरिकों ने जताया आभार

मुंबई: ठाणे के कल्याण में पुलिस ने चोरी हुए और खोए हुए तकरीबन 27 मोबाइल फोन जनता को वापस किए हैं। दिवाली पर जनता को मोबाइल फोन लौटाकर पुलिस ने एक तरह से उन्हें दीवाली गिफ्ट दिया है। खासतौर पर साल 2019 में आई बाढ़ में भी कुछ मोबाइल गुम हो गए थे। उन मोबाइल फोन को भी पुलिस ने ढूंढकर नागरिकों को दिया है। वहीँ नागरिकों ने भी पुलिस के इस सराहनीय कार्य के लिए खुले दिल से आभार व्यक्त किया है।

KDMC परिसर में चैन स्नेचिंग की वारदातें बढ़ीं
कल्याण डोंबिवली इलाके में कुछ दिनों से चैन स्नैचिंग और चोरी की वारदातों में इजाफा हुआ है। कल्याण के एडिशनल कमिश्नर दत्तात्रेय कराले और पुलिस उपायुक्त विवेक पानसरे के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। जो ऐसे मामलों की जांच पड़ताल कर रही थी। इस टीम ने कई चोरी के मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी किए हुए सामान को भी जप्त किया है।

कर्नाटक से जप्त किया चोरी का मोबाइल
कल्याण शहर की खड़कपाड़ा पुलिस चोरी किए हुए मोबाइल मामलों की जांच कर रही थी। जांच के दौरान पुलिस को 27 महंगे मोबाइल फ़ोन का पता लगाने में कामयाबी मिली। पुलिस ने आज जनता को यह मोबाइल पुलिस उपायुक्त विवेक पानसरे की मौजूदगी में वापस किए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने एक मोबाइल कर्नाटक राज्य से भी बरामद किया है।

बाढ़ में गुम हुए मोबाइल भी लौटाए
पुलिस ने केडीएमसी इलाके में साल 2019 के दौरान आई भयंकर बाढ़ में भी गुम हुए एक मोबाइल को तलाशा है। यह बाढ़ कल्याण के फुले नगर इलाके में आई थी। उस समय एक युवक का महंगा मोबाइल बाढ़ की भेंट चढ़ गया था। पुलिस ने बताया कि इसके बाद भी मोबाइल फोन और चोरी की हुए सामान समय-समय पर नागरिकों को लौटाए जाएंगे। फिलहाल दिवाली के पर्व पर जितने मोबाइल पुलिस ने जप्त करने में सफलता हासिल की थी। उन्हें नागरिकों के हवाले किया गया है।