ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

कांग्रेस नेता के पीए की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गले पर मिले घातक हथियार के निशान…

मुंबई के कांदिवली में रविवार को कांग्रेस नेता के पीए की पत्नी का शव घर के अंदर से बरामद हुआ। गले पर घातक हथियार के निशान पाए जाने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। महिला के परिजनों ने पति को गिरफ्तार करने की मांग की है।
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नितिन पोन्दकुले ने बताया कि कांदिवली पश्चिम गणेश नगर में रहने वाले पूर्व कांग्रेस पार्षद नेहा पाटिल के पीए इनाम बस्तीवाला की पत्नी फाहिन बस्तीवाला (22) के बरामद हुए शव के गले पर कटे के निशान थे। फिलहाल यह हत्या है या आत्महत्या?, इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस को पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। लड़की के परिजनों ने इसे हत्या करार देते हुए इनाम को गिरफ्तार करने की बात कही है।
कांदीवली पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (एडीआर) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। जांच में सामने आया है कि इनाम ने दो शादी की हुई थी। परिजनों का कहना है कि वह पैसों को लेकर अक्सर प्रताड़ित करता था। कई बार फाहिन अपने घर से पैसे ले जाकर अपने पति को दे चुकी थी।