दिल्लीब्रेकिंग न्यूज़शहर और राज्य

क्वारंटाइन सेंटर में नवविवाहिता से पुलिसकर्मी ने की रेप की कोशिश! हुआ बर्खास्‍त

देहरादून: उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के पुलभट्टा थाना अंतर्गत एक शर्मनाक मामला सामने आया है। क्‍वारंटाइन सेंटर की सुरक्षा में तैनात आर्म्ड फोर्स के एक जवान ने महिला से छेड़खानी के चक्कर में पुलिसकर्मी कॉलेज की दीवार फांद करके कैंपस में दाखिल हुआ। यहां किच्छा के सूरजमल मेडिकल कॉलेज में दूसरे राज्य से आई एक महिला को क्‍वारंटाइन किया गया था। पुलिसकर्मी ने क्वारंटाइन सेंटर में नवविवाहिता के साथ छेड़छाड़ की। बताया जा रहा है कि महिला की हाल में ही शादी हुई थी। नव दम्पत्ति का आरोप है कि रविवार रात को क्वारंटाइन सेंटर में ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी शराब के नशे में नव दम्पत्ति के पास पहुंचा और नव विवाहिता को नीचे की मंजिल में बने कमरे में हाथ पकड़ कर ले जाने लगा। पुलिसकर्मी ने कहा कि महिलाओं के लिए नीचे रहने की व्यवस्था है। इसे मेरे साथ नीचे चलना होगा। विरोध करने पर पुलिसकर्मी ने नव दम्पत्ति के साथ मारपीट की। नव विवाहिता के कपड़े फाड़ने का प्रयास किया। पुलिसकर्मी की इस हरकत से घबरा कर नवविवाहिता ने भागकर अपने आप को कमरे में बंद कर लिया। सोमवार सुबह नव दम्पत्ति के परिजनों को घटना का पता लगा, जिसके बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कर्रवाई की मांग की है।

मिली जानकारी के अनुसार, महिला पति के साथ दिल्ली से किच्छा लौटी थी, जहां उन्हें पुलभट्टा क्षेत्र में बने क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। मामले को तूल पकड़ता देख आरोपी पुलिसकर्मी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। इस मामले में पुलिस उपाधीक्षक सुरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
किच्छा के पुलभट्टा क्षेत्र में सूरजमल इंस्टीट्यूट में क्वरंटाइन सेंटर बनाया गया है। यहां दिल्ली से लौटे एक नवदम्पत्ति को भी रखा गया है। आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी शराब के नशे नवदम्पत्ति के पास दूसरी मंजिल पर पहुंचा और नवविवाहिता को नीचे की मंजिल में बने कमरे में हाथ पकड़ कर ले जाने लगा। पति-पत्नी ने जब उसका विरोध किया तो बोला कि महिलाओं के लिए नीचे रहने की व्यवस्था है, इसे नीचे मेरे साथ चलना होगा। जब महिला ने जाने से इनकार कर दिया तो पुलिसकर्मी ने मारपीट की और महिला के कपड़े फाड़ने लगा। पुलिसकर्मी की इस हरकत से घबरा कर महिला ने भागकर अपने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। सिपाही बर्खास्त, होगी कार्रवाई इस मामले में किच्छा विधायक राजेश शुक्ला ने आपत्ति जताते हुए कहा, इस घटना से पुलिस की छवि धूमिल हुई है। उन्होंने आरोपी पुलिसकर्मी की जांच और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का भरोसा पीड़ित परिवार को दिलाया। वहीं, पुलिस उप-अधीक्षक सुरजीत सिंह ने कहा कि आरोपी पुलिसकर्मी को बर्खास्त कर दिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

मुंबई से पहुंचे चार और लोग कोरोना पॉज़िटिव
वहीं ऊधम सिंह नगर जिले में सोमवार को चार और लोगों के कोरोना पॉजिटिव निकलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। इनमें तीन संक्रमित पिथौरागढ़ जिला और एक खटीमा निवासी है। सभी लोग मुंबई से लौटे थे। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव केेेेस 47 हो गए हैं।
महाराष्ट्र के मुंबई से लौट रहे लोग लगातार कोरोना पॉजिटिव निकल रहे हैं। ऊधमसिंह नगर जिलें में दो दिन के भीतर मुंबई से आए 13 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। सोमवार को मुंबई से पहुंचे चार और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। सीएमओ डॉ. शैलजा भट्ट ने बताया कि पिथौरागढ़ जिले के 22-22 वर्षीय दो युवक और 48 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। जबकि खटीमा निवासी 24 वर्षीय एक युवक भी कोरोना पॉजिटिव निकला है। ये मुंबई से हरिद्वार से ट्रेन से लौटे थे। हरिद्वार से सभी लोगों को बसों के माध्यम से रुद्रपुर स्थित राधा स्वामी सत्संग तक लाया गया था, जहां 32 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इसके बाद इन्हें पंतनगर में संस्थागत क्वारंटीन कर दिया गया था। सोमवार को इनमें से चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना पॉजिटिव केस से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।