दिल्लीब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई उपनगरमुंबई शहरशहर और राज्य

गृहमंत्री शाह ने किए सिद्धिविनायक के दर्शन, लिए बप्पा का आशीर्वाद

मुंबई, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सोमवार सुबह सोलापुर से मुंबई पहुंचे। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मुंबई अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा, मंत्री आशीष शेलार भी मौजूद थे। भाजपा के स्थानीय नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने सांताक्रूज एयरपोर्ट पर गृहमंत्री का जोरदार स्वागत किया। गृहमंत्री शाह के स्वागत में मुंबई में रहने वाले कश्मीरी पंडितों के कई प्रतिनिधि भी विशेष रूप से एयरपोर्ट पहुंचे थे। अनुछेद 370 हटाने के बाद वे पहली बार मुंबई आए हैं। इसके बाद शाह सीधे प्रभादेवी स्थित सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे, वहां उन्होंने भगवान गणेश की आरती पूजा कर बप्पा का आशीर्वाद लिया। कुछ ही देर में वे आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर नेताओं से चर्चा करेंगे।

सिद्धिविनायक मंदिर से अमित शाह मलाबार हिल स्थित ‘सह्याद्री’ राज्य अतिथि गृह पहुंचे हैं। वह आज 3 बजे लालबाग के राजा के दरबार में भी मत्था टेकने जाएंगे।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लालबाग के राजा के दरबार में भी लगाई हाजिरी…