ठाणेब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहर

ठाणे के कलवा में गैस सिलेंडर विस्‍फोट, चार लोग बुरी तरह झुलसे

ठाणे: ठाणे के कलवा इलाके में बीती रात एक गैस एजेंसी में एलपीजी गैस सिलेंडर में विस्‍फोट होने से चार लोग बुरी तरह से झुलस गए। ठाणे नगर निगम से मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार देर रात कलवा में सिलेंडर विस्‍फोट होने से चार लोगों के घायल होने की खबर है। चारों लोग 80 प्रतिशत तक जल चुके हैं।
घटना रविवार रात 11 बजकर 30 मिनट पर कलवा के शिवशक्ति नगर स्थित भारत गैस एजेंसी के कार्यालय में हुई। इन घायल मजदूरों को इलाज के लिए कलवा के छत्रपति शिवाजी महाराज (सीएसएम) अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों की पहचान सत्यम मंगल यादव, अनुराग सिंह, रोहित यादव और गणेश गुप्ता के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर घटना के कारणों का पता लगा रही है।