ठाणेब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ठाणे: मुंब्रा में पुराने विवाद को लेकर युवक की हत्या; गला कटा शव मिला! जांच में जुटी पुलिस

ठाणे: महाराष्ट्र में ठाणे के मुंब्रा में पुराने विवाद को लेकर 32 वर्षीय एक व्यक्ति की उसके दोस्त और कुछ अन्य लोगों ने कथित तौर पर हत्या कर दी है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। मुंब्रा-कौसा निवासी फैजान इकबाल मेमन का गला कटा शव मंगलवार को बरामद किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बुधवार को पुलिस ने बताया कि 24 अक्टूबर की शाम करीब चार बजे फैजान के दोस्त ने उसे घर से बाहर बुलाया और अपने साथ ले गया। मेमन उस रात घर नहीं लौटा। मुंब्रा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि अगले दिन उसका गला कटा शव पाया गया। उसकी पत्नी ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर आरोपित के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया। फिलहाल, इस संबंध में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।