ठाणेब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरव्यवसायशहर और राज्य

ठाणे-मुंबई में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: एक महिला समेत तीन गिरफ्तार, दो महिलाएं हुईं मुक्त

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पॉश इलाके में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि दो महिलाएं जिन्हें वेश्यावृत्ति में धकेल दिया गया था, उन्हें भी इस गिरोह के चंगुल से मुक्त कराया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर मानव तस्करी रोधी प्रकोष्ठ के अधिकारियों ने एक व्यक्ति को ग्राहक बनाकर सोमवार को आरोपियों के पास भेजा। आरोपी महिला ने ग्राहक को मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर सासुपाड़ा गांव में एक होटल के पास बुलाया जहां महिला के दो सहयोगी दो महिलाओं को लेकर पहुंचे। इसके बाद तीनों आरोपियों को पकड़ लिया गया और देह व्यापार के लिए वहां लाई गई दो महिलाओं को छुड़ाया गया।

आरोपियों में एक ऑटो रिक्शा चालक
पुलिस ने बताया कि बाद में आरोपियों को IPC की संबंधित धाराओं और अनैतिक तस्करी (रोकथाम) कानून के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों में एक ऑटो रिक्शा चालक भी शामिल था। यह महिलाओं को ग्राहकों के घरों या होटल तक छोड़ने का काम किया करता था।

मुंबई में भी सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
मुंबई की क्राइम ब्रांच की सोशल सर्विस शाखा ने सेक्‍स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक होटल पर मारे छापे में तीन महिलाओं को रेस्‍क्‍यू किया है जिनमें से एक मॉडल नहीं है। पुलिस को इस छापे के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
बचाई गई मॉडल 22 और 25 साल की हैं। वहीं तीसरी महिला की उम्र 35 साल है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला को भी गिरफ्तार किया है। वह महिला कास्टिंग डायरेक्‍टर होने के साथ-साथ ब्‍यूटिशियन भी है।
पुलिस को इस गैंग के बारे में ख़ुफ़िया जानकारी मिली थी। इसके बाद अंधेरी वर्सोवा के एक होटल में पुलिस ने एक फर्जी ग्राहक भेजकर इन लोगों को बुलाया और लड़कियों के साथ महिला कास्टिंग डायरेक्‍टर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।