नागपुरब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रमुंबई शहरराजनीतिशहर और राज्य

…तो अब हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे समृद्धि महामार्ग के नाम से जाना जाएगा मुंबई-नागपुर समृद्धि महामार्ग

मुंबई: महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार ने नागपुर-मुंबई को जोड़ने वाले समृद्धि महामार्ग का नाम बदलने का फैसला किया है। अब इसे ‘हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे समृद्धि महामार्ग’ के नाम से जाना जाएगा। शुक्रवार को इस फैसले पर शासनादेश जारी कर दिया गया।
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में 11 दिसंबर को कैबिनेट बैठक में इस महामार्ग का नाम बालासाहेब ठाकरे के नाम पर रखने का फैसला किया गया था, तब बैठक के बाद मंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा था कि इसका नाम ‘शिवसेना प्रमुख बाला साहेब ठाकरे समृद्धि महामार्ग’ होगा। अब शासनादेश में शिवसेना हटाकर हिंदू हृदय सम्राट जोड़ा गया है।

राकांपा को नहीं कोई आपत्ति
शिवसेना की सहयोगी पार्टियों में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता नवाब मलिक ने इस फैसले पर कहा कि हमें कोई आपत्ति नहीं है। बालठाकरे के नाम में हिंदू हृदय सम्राट पहले से लगाती आई है। इस पर हमें क्या आपत्ति हो सकती है। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

सिर्फ 8 घंटे में पूरी होगी नागपुर-मुंबई के बीच की दूरी
करीब 705 किलोमीटर लंबे इस महामार्ग के बनने से मुंबई-नागपुर की 15 घंटे की यात्रा 8 घंटे में सिमट जाएगी। 150 किलोमीटर की स्पीड से लोग नागपुर जा सकेंगे। महामार्ग के लिए अतिरिक्त 3500 करोड़ रुपए की राशि कैपिटल इनवेस्टमेंट के रूप में देने के फैसले को भी मंजूरी मिल गई है। महामार्ग की कीमत 55 हजार 335 करोड़ रुपए है। इसके बनने से राज्य के 14 जिलों को सीधे फायदा मिलेगा।