मुंबई शहर

‘द कॅलेंडर जर्नी’ व ‘द रैंप क्विन इंडिया सीजन 5’ द्वारा ‘रैंप अवार्ड’ से सम्मानित हुए दिलशाद एस. खान

मुंबई: बीना मालजी द्वारा मुंबई में आयोजित ‘द कॅलेंडर जर्नी’ ‘द रैंप क्विन इंडिया सीजन 5’ में फैशन कॉम्पिटिशन हुआ। जिसमें बच्चे, महिलाएं, बॉड़ी प्लस महिलाओं का रैंप और मेकअप कॉम्पिटिशन हुआ।
इस मौके पर सम्मानीय अतिथि और अवार्डी दैनिक मुंबई हलचल के संपादक, अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के महाराष्ट्र अध्यक्ष और पत्रकार संघ वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलशाद एस. खान और पर्ल एंटरप्राइजेज की असिस्टेंट मार्केटिंग मैनेजर इरम अब्राहाना शेख के साथ कई नामी गिरामी हस्तियां मौजूद रहीं।

इस दौरान ‘द कॅलेंडर जर्नी’ ‘द रैंप क्विन इंडिया सीजन 5’ की तरफ से दिलशाद एस. खान को मीडिया पार्टनर व रैंप अवार्ड से सम्मानित किया गया। खान को अवार्ड मिलने पर बधाई देने वालों का ताँता लगा है।
अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड ELLE और ESPRIT उपहार देने वाले भागीदार थे। शो ओपनर धान्वी वनवाला, शो स्टॉपर अपर्णा अहिरराव और प्रज्ञा गोस्वामी, गीथू नायर ब्रांड एंबेसडर थे। बीना मालजी की ‘द रैंप क्वीन एंड किंग इंडिया सीजन 5’ ‘वॉक फॉर इनक्लूसिविटी’ अंतर्राष्ट्रीय फिल्म और टीवी अभिनेत्री, भारत और एशिया की सेलिब्रिटी प्लस साइज आइकन, रिकॉर्ड धारक और ‘द कैलेंडर जर्नी’ की संस्थापक बीना मालजी ने असाधारण लोगों के लिए एक अद्वितीय रैंप शो..द रैंप क्वीन एंड किंग इंडिया सीजन 5 का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस शो ने दिव्यांग, प्लस साइज, उम्र रहित, आॅस्टिक, बौना, विटिलिगो, विशेष रूप से सक्षम बच्चों, किशोरों और मॉडलों को एक मंच दिया। तान्या मालजी मेगा शो स्टॉपर और शो डायरेक्टर थीं।