aved khan amrohi passes away
मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और थिएटर आर्टिस्ट जावेद खान अमरोही का आज सोमवार 14 फरवरी को निधन हो गया। अमरोही ने हिंदी फिल्मों के साथ-साथ टीवी जगत में भी खूब काम किया। 150 के आसपास फिल्मों में काम करने वाले एक्टर पिछले काफी समय से सांस से संबंधित बीमारी से जूझ रहे थे।
उन्होंने अपने करियर में शाहरुख खान से लेकर आमिर खान और सलमान खान सहित कई बड़े-बड़े सितारों के साथ काम किया। जावेद खान ने आखिरी बार साल 2020 में आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर स्टारर फिल्म ‘सड़क 2’ में काम किया था।
उनके निधन की जानकारी उनके को-स्टार रहे अखिलेंद्र मिश्रा ने एक पोर्टल से कंफर्म की। रिपोर्ट्स की मानें तो जावेद खान का पिछले काफी समय से सांताक्रूज के सूर्या नर्गिस अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां बहु-प्रतिभाशाली अभिनेता ने अंतिम सांस ली।
